खाद्यान्न से लदा ट्रक रसीदपुर में पलटा

Updated at : 12 Aug 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
खाद्यान्न से लदा ट्रक रसीदपुर में पलटा

शिवहर : पुनौरा एफसीआइ गोदाम से गेहूं लादकर तरियानी जा रहा ट्रक बीआरजीरो 6 जी 2495 रसीदपुर के पास एनएच 104 पथ पर बुधवार की देर रात पलट गया. इस पर लदा करीब चार सौ बोरा खाद्यान्न जमीन पर गिर गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक गोलू […]

विज्ञापन

शिवहर : पुनौरा एफसीआइ गोदाम से गेहूं लादकर तरियानी जा रहा ट्रक बीआरजीरो 6 जी 2495 रसीदपुर के पास एनएच 104 पथ पर बुधवार की देर रात पलट गया. इस पर लदा करीब चार सौ बोरा खाद्यान्न जमीन पर गिर गया.

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक गोलू कुमार व खलासी कृष्ण कुमार सुरक्षित हैं. ग्रामीणों की माने तो जर्जर सड़क के कारण उक्त घटना घटित हुई है. इस पथ पर चाैड़ीकरण का कार्य किया जाना है. गड्ढ़ों में तब्दील उक्त सड़क के कारण क्रॉसिंग के दौरान उक्त घटना घटित हुई है. जिसमें चालक व खलासी आगे का शीशा फोड़कर किसी तरह बाहर निकल पाये है. ट्रक पलटने पर शिवहर- सीतामढ़ी पथ में आवागमन भी प्रभावित रहा. जर्जर सड़क के कारण शहर में जाम व गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन