संजय के सपनों को पूरा करने का संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2016 5:34 AM
शिवहर : लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय संजय पांडेय का शहादत दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय गांधी नगर भवन में आयोजित किया गया. जिसमें लोजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष व स्वर्गीय पांडेय के भाई विजय कुमार पांडेय समेत अन्य कई नेताओं ने स्वर्गीय पांडेय के शिवहर के विकास के मामले में अधूरे सपनों को […]
शिवहर : लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय संजय पांडेय का शहादत दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय गांधी नगर भवन में आयोजित किया गया. जिसमें लोजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष व स्वर्गीय पांडेय के भाई विजय कुमार पांडेय समेत अन्य कई नेताओं ने स्वर्गीय पांडेय के शिवहर के विकास के मामले में अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मौजूद हम नेत्री पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि स्वर्गीय पांडेय आनंद मोहन के राजनीतिक शिष्य थे. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा का शुभारंभ बीपीपा से किया था. वे यूथ पिपुल्स के अध्यक्ष भी रहे हैं.
वे एक प्रतिभावान, सैद्धांतिक, संघर्षशील व विकास के बारे में सोचने वाले जुझारू नौजवान थे. कहा कि स्वर्गीय पांडेय के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए वे आगे रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










