पुलिस जीप को ग्रामीणों ने घेरा

Updated at : 01 Aug 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस जीप को ग्रामीणों ने घेरा

शिवहर : चमनपुर पासी टोला में शराब बनाये जाने व शराब के कारोबार की सूचना पर पहंची नगर थाना पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेरकर हंगामा किया. किंतु बीच बचाव के बाद पुलिस वहां से लौट आयी. मालूम हो कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली […]

विज्ञापन

शिवहर : चमनपुर पासी टोला में शराब बनाये जाने व शराब के कारोबार की सूचना पर पहंची नगर थाना पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेरकर हंगामा किया. किंतु बीच बचाव के बाद पुलिस वहां से लौट आयी. मालूम हो कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ चौधरी व लालबाबू चौधरी के घर शराब बनाने व शराब बेचने का कारोबार होता है. पुलिस ने चमनपुर पासी टोला में पहुंचकर दोनों के घर की तलाशी ली.

उसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि दोनों में से कोई भी शराब का कारोबार नहीं करता है. पुलिस बेवजह उसे परेशान कर रही है. एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को गलतफहमी हो गयी. जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामला सामान्य है. थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने कहा कि सूचना पर गयी पुलिस को उपद्रवी तत्वों के कारण खाली लौटना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन