नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार

Updated at : 25 Jul 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार

कार्रवाई. पिपराही थाना पुलिस ने मोतिहारी के मेहसी में की छापेमारी पिपराही थाना पुलिस को मिली कामयाबी 102 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी सचिन गिरफ्तार शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने समकालिन अभियान के तहत अवैध नेपाली शराब के कारोबारी पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के विमलपुर गांव निवासी सचिन कुमार को […]

विज्ञापन

कार्रवाई. पिपराही थाना पुलिस ने मोतिहारी के मेहसी में की छापेमारी

पिपराही थाना पुलिस को मिली कामयाबी

102 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी सचिन गिरफ्तार

शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने समकालिन अभियान के तहत अवैध नेपाली शराब के कारोबारी पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के विमलपुर गांव निवासी सचिन कुमार को थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने उसके पास से 102 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. जिसमें 90 बोतल 180 एमएल व 12 बोतल 750 एमएल का विदेशी शराब है. जिसका वजन 25 लीटर 200 ग्राम है. इस मामले में पुलिस ने कारोबारी के बाइक को भी जप्त कर लिया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि जिले में अंतरदेशीय गिरोह काम कर रहा है. जिसको दबोचा जा रहा है. कहा कि शराब के अवैध कारोबारी पर नियंत्रण करना पुलिस के लिए चुनौती है. किंतु पुलिस इस मामले में पूर्ण शराब बंदी को लेकर चौकस है. बिहार संशोधन अधिनियम के तहत इस मामले में कांड संख्या 61/16 दर्ज की गयी है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सीतामढ़ी जिला के ढेंग के रास्ते शिवहर तक शराब पहुंचायी जा रही है. उसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया. जिसमें उक्त कामयाबी मिली है. इधर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नया वेग में शराब रखकर ला रहा था. इसी दौरान दबोच लिया गया.

तरियानी थाना पुलिस ने डकैत को किया गिरफ्तार: एसपी ने कहा कि तरियानी थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में 2012 से फरार अभियुक्त जमुना राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया कि वर्ष 2012 में तरियानी छपड़ा निवासी बैधनाथ सिंह के घर में डकैती हुई थी. जिसमें 60 हजार नगदी, सोना, चांदी, कपड़ा आदि लूट ली गयी थी. पुलिस को इस मामले में उक्त अभियुक्त की तलाश थी. छापेमारी में पुअनि राजीव रंजन, दयाशंकर साह शामिल थे.

अवैध शराब कारोबारी पर नियंत्रण पुलिस के लिए चुनौती

समकालीन अभियान में चार को जेल: जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने समकालिन अभियान के तहत 15 वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसमें आठ को रिकॉल पर मुक्त कर दिया है. जबकि चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुरनहिया थाना पुलिस ने बैदोल आजम निवासी मनोज बैठा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि पिपराही थाना पुलिस ने बैरिया निवासी चंद्रिका सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. न्यायिक हिरासत में सचिन कुमार व जमुना राम भी भेज दिये गये है. इधर पुलिस ने 11 वारंटी को रिकॉल पर रिहा कर दिया है. जिसमें श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के कररिया निवासी मोहन सहनी, शत्रुघन सहनी, राम प्रताप साह, बहुआरा निवासी राजू साह, नयागांव निवासी अली उर्फ लहु, अबुलेस, सेराज, इस्तेतामुलम हौदा, अजेश आदि का नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन