पाइप लाइन का काम अब तक अधूरा, पानी तो दूर की बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2016 7:04 AM
सुप्पी : प्रखंड के मनियारी गांव में वर्ष 2008 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया. इसके लिए समाजसेवी जटाशंकर आत्रेय ने दो कट्ठा जमीन उपलब्ध कराया था. 30 लाख की लागत से टंकी बन कर तैयार हुआ. पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई. दो वर्ष पूर्व पाइप लाइन बिछाना शुरू किया गया. बीच में […]
सुप्पी : प्रखंड के मनियारी गांव में वर्ष 2008 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया. इसके लिए समाजसेवी जटाशंकर आत्रेय ने दो कट्ठा जमीन उपलब्ध कराया था. 30 लाख की लागत से टंकी बन कर तैयार हुआ. पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई. दो वर्ष पूर्व पाइप लाइन बिछाना शुरू किया गया. बीच में हीं काम छोड़ कर संवेदक गायब हो गया. दूबारा कार्य स्थल पर संवेदक अपना दर्शन नहीं दिया. न पाइप लाइन का काम पूरा हुआ और न लोगों को पानी मिल पाया. अब पाइप लाइन में लिकेज की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है. भूमिदाता श्री आत्रेय व स्थानीय राजकुमार प्रसाद ने खास कर डीएम से आग्रह किया है कि गरमी के इस मौसम में पानी टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










