घर पहुंचे बैंक मैनेजर लौटी परिजनों में खुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 3:35 AM
महम्मदपुर : शिवहर के वृंदावन स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अपहृत शाखा प्रबंधक रिहा होने के तीसरे दिन अपने गांव झझवा पहुंचे. दरअसल पुलिस की कानूनी कार्रवाई पूरी करने तथा कोर्ट में बयान दर्ज कराने में काफी विलंब हो गया, जिसके कारण देर शाम शाखा प्रबंधक अपने रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचे. यहां […]
महम्मदपुर : शिवहर के वृंदावन स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अपहृत शाखा प्रबंधक रिहा होने के तीसरे दिन अपने गांव झझवा पहुंचे. दरअसल पुलिस की कानूनी कार्रवाई पूरी करने तथा कोर्ट में बयान दर्ज कराने में काफी विलंब हो गया, जिसके कारण देर शाम शाखा प्रबंधक अपने रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचे. यहां गांव के युवाओं ने उनका स्वागत किया. गांव में जश्न देखा गया. ध्यान रहे कि गत 19 मार्च को बैंक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था. शनिवार की रात पुलिस की दबिश में अपहर्ताओं ने उन्हें मुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










