छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को सिगरेट से दागा

Updated at : 26 Mar 2016 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को सिगरेट से दागा

शिवहर : बिहार के शिवहर जिले के पिपराही वार्ड-2 निवासी कांति राय की करीब 16 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी काल्पनिक नाम के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की. लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर मनचलों ने उसे सिगरेट से दाग कर घायल कर दिया. घायल लड़की का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में कराया गया है. […]

विज्ञापन

शिवहर : बिहार के शिवहर जिले के पिपराही वार्ड-2 निवासी कांति राय की करीब 16 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी काल्पनिक नाम के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की. लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर मनचलों ने उसे सिगरेट से दाग कर घायल कर दिया. घायल लड़की का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में कराया गया है. इस बाबत पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जिसमेंचार को आरोपितकियागयाहै. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अवधेश महतो उर्फ पेटरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि विजय नुनिया, टेकुआ समेत एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. प्राथमिकी में कहा गया है कि 23 मार्च को नाबालिग लड़की पुष्पा बागमती नदी में स्नान कर अपने घर लौट रही थी. इसी बची उक्त अभियुक्तों ने उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही हैऔरआराेपियों को बख्सा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन