अपहृत मैनेजर का नहीं मिला सुराग

महम्मदपुर : शिवहर से बैंक बंद कर घर लौट रहे शाखा प्रबंधक के अपहरण के मामले में चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहरण के इस मामले में गोपालगंज की पुलिस ने मामला पूर्वी चंपारण और शिवहर का बता कर चुप्पी साध ली है. उधर, पुलिस की टीम शाखा प्रबंधक की तलाश में छापेमारी […]
महम्मदपुर : शिवहर से बैंक बंद कर घर लौट रहे शाखा प्रबंधक के अपहरण के मामले में चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला. अपहरण के इस मामले में गोपालगंज की पुलिस ने मामला पूर्वी चंपारण और शिवहर का बता कर चुप्पी साध ली है. उधर, पुलिस की टीम शाखा प्रबंधक की तलाश में छापेमारी कर रही है.
परिजनों में पुलिस पर से अब भरोसा खत्म होने लगा है. परिजन पूरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं. सगे संबंधी और रिश्तेदारों की भीड़ घटना की जानकारी लेने के लिए शाखा प्रबंधक के झझवा स्थित घर पर भीड़ लगाये हुए है. ध्यान रहे कि सिधवलिया थाने के झझवां गांव के कृष्ण कुमार शिवहर जिले के वृंदावन के ग्रामीण बैंक की शाखा के प्रबंधक हैं. शनिवार की शाम 4:30 बजे उन्होंने शाखा से घर चलने की सूचना परिजनों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




