तीन को सदर अस्पताल मामले की होगी सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 4:58 AM

विज्ञापन

शिवहर : सदर अस्पताल मामले में दायर याचिका पर हाई कोर्ट अगली सुनवाई तीन मार्च को होगा.भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव द्वारा दो सप्ताह में काम पूरा करने के समय की जानकारी देने के लिए समय मांगा गया है. जिसके कारण कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दे दिया है. मालूम हो कि सरोजा […]

विज्ञापन

शिवहर : सदर अस्पताल मामले में दायर याचिका पर हाई कोर्ट अगली सुनवाई तीन मार्च को होगा.भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव द्वारा दो सप्ताह में काम पूरा करने के समय की जानकारी देने के लिए समय मांगा गया है. जिसके कारण कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दे दिया है. मालूम हो कि सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल को कार्यरूप देने के लिए भूदाता शिशिर कुमार ने उच्च न्यायालय में लोकहित याचिका दायर किया है. जिसपर बुधवार को पुन: सुनवाई की गयी.

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश माननीय इकबाल अहमद अंसारी व चक्रधारी शरण सिंह के खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई की. याचिकाकर्ता के वकील सुनिल कुमार वर्मा व सुमन कुमार वर्मा ने न्यायालय का ध्यान न्यायालय के पूर्व के आदेशानुसार भवन निर्माण विभाग के सचिव द्वारा आज तक शपथ पत्र दाखिल कर कार्य की समाप्ति की तिथि नहीं बताये जाने की ओर दिलाया. उसके बाद प्रधान सचिव ने समय की मांग की. मालूम हो कि सदर अस्पताल बनकर तैयार है. केवल फिनिसिंग का कार्य बाकी है. जिसके कारण सदर अस्पताल का कार्य उक्त नये भवन में नहीं हो पा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन