भोला की मौत पर भड़के लोग, जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2016 6:25 AM
पिपराही : प्रखंड के दौस्तीयां चौक पर एंबुलेंस की ठोकर से अंबा कला निवासी भोला राय के मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबा कला गांव के पास सड़क जाम कर दिया. जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा. इसकी सूचना पर बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार व थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने जाम स्थल […]
पिपराही : प्रखंड के दौस्तीयां चौक पर एंबुलेंस की ठोकर से अंबा कला निवासी भोला राय के मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबा कला गांव के पास सड़क जाम कर दिया. जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा. इसकी सूचना पर बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार व थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने जाम स्थल पर जाकर लोगों को समझाया.
सभी ग्रामीण मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इधर प्रशासन द्वारा मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये व कबीर अंत्येष्ठि के तहत 3000 रुपये नगद दिये गये. वही समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










