तीन अिधकारियों का वेतन होगा बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 6:21 AM
छात्रों को शत प्रतिशत खाता खोलने का िदया िनर्देश सभी बीडीओ को िदया गया टास्क शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें अनुपस्थित रहने के कारण तीन पदाधिकारियों के वेतन बंद करने का निर्देश डीएम ने दिया है. जिसमें भवन निर्माण प्रमंडल के […]
छात्रों को शत प्रतिशत खाता खोलने का िदया िनर्देश
सभी बीडीओ को िदया गया टास्क
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें अनुपस्थित रहने के कारण तीन पदाधिकारियों के वेतन बंद करने का निर्देश डीएम ने दिया है. जिसमें भवन निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व जिला मतस्य पदाधिकारी का नाम शामिल है. डीएम ने लोक सेवा अधिकार के तहत सभी आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया है.
वहीं सभी बीडीओ को पंचायतों में चल रही 13वीं व 14वीं वित की योजनाओं का निरिक्षण का निर्देश दिया है.
जबकि महादलित टोलों में संपर्क पथ के लिए भूअर्जन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश सभी सीओ को दिया है. डीएम ने सभी बीडीओ को इंदिरा आवास के शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. जबकि डीपीओ स्थापना शिक्षा को छात्रों का बैंक में खाता खोलने का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है. मौके पर डीडीसी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










