एचएम व रसोइया से अभद्र व्यवहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 6:53 AM

विज्ञापन

सुरसंड : स्थानीय बाजार के मैदान टोला स्थित मवि की प्रधानाध्यापिका मंजु कुमारी भारती व रसोइया इंद्र कला देवी से अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रसोइया कुलदीप राम की पत्नी इंद्र कला देवी ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही विष्णु […]

विज्ञापन

सुरसंड : स्थानीय बाजार के मैदान टोला स्थित मवि की प्रधानाध्यापिका मंजु कुमारी भारती व रसोइया इंद्र कला देवी से अभद्र व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस संबंध में रसोइया कुलदीप राम की पत्नी इंद्र कला देवी ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही विष्णु दयाल साह, पत्नी उमैदा देवी एवं पुत्र राम किशोर साह को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी के आवेदन में प्रधानाध्यापिका ने भी कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इंद्र कला ने बताया है
कि वह प्रधानाध्यापिका के निर्देश पर बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में विष्णु दयाल साह रोक कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज किया. उसने कहा कि वह उसके बच्चे को क्यों नहीं भोजन खिलाती है? इसके बाद वह पत्नी व पुत्र के साथ स्कूल में पहुंचा और प्रधानाध्यापिका से अभद्र व्यवहार किया. में करीब आधा घंटा तक पठन-पाठन बाधित हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन