पांच कैदी मंडलकारा से सदर अस्पताल रेफर
Updated at : 12 Feb 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : मंडल कारा शिवहर में चिकित्सकों के टीम द्वारा कैदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. जिसमें कुल 125 कैदियों के विरुद्ध 55 कैदियों ने स्वास्थ्य जांच कराया. जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने पांच कैदियों को उचित चिकित्सा के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जिसमें कैदी बद्री सिंह,रामप्रवेश साह, सीताराम सिंह, […]
विज्ञापन
शिवहर : मंडल कारा शिवहर में चिकित्सकों के टीम द्वारा कैदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया. जिसमें कुल 125 कैदियों के विरुद्ध 55 कैदियों ने स्वास्थ्य जांच कराया.
जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने पांच कैदियों को उचित चिकित्सा के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जिसमें कैदी बद्री सिंह,रामप्रवेश साह, सीताराम सिंह, विक्रम महतो व शौकत अली का नाम शामिल है. उक्त जांच जेल प्रबंधन शिवहर के मांग पर मुजफ्फरपुर कारा अधिक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के टीम द्वारा की गयी.
जांच मुजफ्फरपुर कारा के एमओ डॉ अजय कुमार चौधरी, सीएमओ डॉ परमेश्वर पांडेय, कंपाउंडर अमरेंद्र कुमार झा, शिवहर के डॉ अरूण कुमार सिंह, ने किया. मौके पर कारा अधीक्षक रामाधार सिंह, जेलर राजेश कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




