कड़ी निगरानी में होगी इंटर व मैट्रिक परीक्षा

Updated at : 05 Feb 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में होगी इंटर व मैट्रिक परीक्षा

शिवहर : डीएम राजकुमार ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. 24 फरवरी से इंटर व 11 मार्च से मैट्रिक की परीक्षा होने वाली है. कुल छह केंद्र बनाये गये हैं. डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. केंद्राधीक्षक व वरीय दंडाधिकारी […]

विज्ञापन

शिवहर : डीएम राजकुमार ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. 24 फरवरी से इंटर व 11 मार्च से मैट्रिक की परीक्षा होने वाली है. कुल छह केंद्र बनाये गये हैं. डीएम ने कहा कि सभी केंद्रों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. केंद्राधीक्षक व वरीय दंडाधिकारी को छोड़ किसी भी शिक्षक के पास मोबाइल नहीं रहेगा. महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

परीक्षा हॉल में छह फिट का बेंच होगा, जिस पर तीन एवं छह फिट से कम वाले बेंच पर दो परीक्षार्थी बैठेंगे. केंद्र से 400 मीटर की दूरी अभिभावक करेंगे. कदाचार की मंशा रहने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में शिक्षक बदले गये तो उन्हें सेवा से बरखास्त कर दिया जायेगा. बैठक में एसपी स्वपनाजी मेश्राम, एसडीपीओ पी कुमार, एडीएम मनन राम, डीइओ वर्षा सहाय, डीपीओ विनोद शर्मा, सत्येंद्र झा, सभी बीडीओ व बीइओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन