अनुसूचित जाति के लाभुकों का करें सर्वेक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:05 AM
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. बैठक में इंदिरा आवास के समीक्षा के क्रम में कहा कि अनुसूचित जाति के लाभुक का नाम अगर बीपीएल सूची के अनुसार पूरा हो गया हो तो उनका दोबारा सर्वेक्षण करें. […]
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. बैठक में इंदिरा आवास के समीक्षा के क्रम में कहा कि अनुसूचित जाति के लाभुक का नाम अगर बीपीएल सूची के अनुसार पूरा हो गया हो तो उनका दोबारा सर्वेक्षण करें. डीएम ने 15 फरवरी तक इंदिरा आवास का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लेने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया है.
आपदा प्रबंधन के समीक्षा के क्रम में डीएम ने पुराने सभी मामले में अनुग्रह अनुदान की राशि निकासी कर भुगतान का निर्देश दिया है. डीजल अनुदान की राशि दो दिनों के अंदर लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश डीएम ने सभी बीडीओ को दिया है. राजस्व की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बड़े बकायदारों की सूचि तैयार कर राजस्व वसूली तेज करने का निर्देश दिया है. इस दौरान अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर डीडीसी इंदू सिंह,एसडीओ लालबाबू सिंह, एडीसी अनिल कुमार दास समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










