मुकेश पाठक को भगाने के मामले में निलंबित एक जवान की मौत

शिवहर : पुलिस के एक जवान अनील सिंह की मृत्यृ पुलिस लाइन से सदर अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद हो गयी. बताया जाता है मृतक अनील सिंह भागलपुर के सरैया गांव का निवासी था. सुबह करीब 7:15 पर उसे सिने में दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सा व्यवस्था पूरी होने से […]
शिवहर : पुलिस के एक जवान अनील सिंह की मृत्यृ पुलिस लाइन से सदर अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद हो गयी. बताया जाता है मृतक अनील सिंह भागलपुर के सरैया गांव का निवासी था. सुबह करीब 7:15 पर उसे सिने में दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सा व्यवस्था पूरी होने से पहले करीब 7:20 में उसकी मृत्यु हो गयी. वह विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी मुकेश पाठक के सदर अस्पताल से भागने के दौरान ड्यूटी पर था.
उसे तत्कालीन एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया था. सूत्रों की माने तो इस घटना के बाद वह बराबर चिंतित रहता था. डॉ टीपी से इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा. सदर अस्पताल में पहुंचे एसडीपीओ प्रीतिश कुमार भी मृत्यु के कारणों पर प्रथम दृष्ट्या कुछ नहीं बोल सके हैं. हलांकि हृदयगति रूकने के कारण मृत्यु की बात भी कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




