विवाहिता की हत्या कर आनन-फानन में जलाया

पुपरी : थाना क्षेत्र के ससौला गांव की एक विवाहिता राधा देवी की हत्या कर उसके शव को आनन-फानन में जला देने का मामला सामने आया है. इस बाबत बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी राजकिशोर मंडल ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें ससौला के विकास मंडल, त्रिवेणी मंडल, गिरिजा मंडल समेत छह […]
पुपरी : थाना क्षेत्र के ससौला गांव की एक विवाहिता राधा देवी की हत्या कर उसके शव को आनन-फानन में जला देने का मामला सामने आया है. इस बाबत बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी राजकिशोर मंडल ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें ससौला के विकास मंडल, त्रिवेणी मंडल, गिरिजा मंडल समेत छह को आरोपित किया गया है. आरोपितों पर दहेज में बाइक नहीं देने के कारण राधा देवी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है.
बताया गया है कि राजकिशोर मंडल ने 23 अप्रैल 2013 को अपनी पुत्री राधा की शादी विकास मंडल से की थी. उस दौरान अपने हैसियत के अनुसार उपहार भी दिया था. शादी के छह माह बाद ही राधा को अपने मायके से दहेज में बाइक की मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. इसको लेकर दोनों गुटों के बीच पंचायती भी हुई थी. 19 जनवरी 16 को आरोपितों ने राधा की हत्या करने के साथ ही उसके शव को भी जला डाला. आरोपित मृतका की पुत्री सुहानी कुमारी को लेकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




