विधायक ने मृतक के परिजन को सौंपी राशि

Updated at : 21 Jan 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने मृतक के परिजन को सौंपी राशि

रुन्नीसैदपुर : स्थानीय विधायक मंगीता देवी ने बुधवार को बुलंदपुर गांव पहुंच कर टेंपो दुर्घटना में मृत हरिनंदन प्रसाद यादव के परिजन को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की. मृतक के परिजन को प्रशासन की ओर से उक्त राशि उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने परिजन को सांत्वना देते हुए […]

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर : स्थानीय विधायक मंगीता देवी ने बुधवार को बुलंदपुर गांव पहुंच कर टेंपो दुर्घटना में मृत हरिनंदन प्रसाद यादव के परिजन को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की. मृतक के परिजन को प्रशासन की ओर से उक्त राशि उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने परिजन को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार की ओर से दी जानेवाली सभी अनुदान दिलाने का वह भरपूर प्रयास करेंगी.

विधायक इसके बाद सिरखिरिया पंचायत स्थित हजपुरवा में विगत रविवार को हुए अग्निकांड पीड़ित परिवारों से भी मिल कर सरकार की ओर से मिलनेवाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिल कर क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना भी किया.

मौके पर उपस्थित सीओ मृत्युंजय कुमार को सरकारी सहायक दिये जाने का निर्देश दिया. विधायक के साथ प्रतिनिधि भारत भूषण उर्फ गुड्डू यादव, मुखिया नीलम देवी, रामनाथ राय, उमाशंकर यादव, पप्पू राय, कामेश्वर प्रसाद यादव, पंसस रामजीवन राय, लखिंदर कुमार, कमलेश ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन