एसआरइ योजना के तहत गरीबों को मिला कंबल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 5:21 AM

विज्ञापन

तरियानी : स्थानीय थाना परिसर में एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने योजना के उद्देश्य को रेखांकित किया. एसपी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण बहुत से गरीब ठंड से लाचार हैं. ऐसे गरीबों को इस योजना का लाभ मिलेगा. वही इससे पुलिस व पब्लिक […]

विज्ञापन

तरियानी : स्थानीय थाना परिसर में एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने योजना के उद्देश्य को रेखांकित किया. एसपी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण बहुत से गरीब ठंड से लाचार हैं. ऐसे गरीबों को इस योजना का लाभ मिलेगा. वही इससे पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय भी स्थापित होगा.

इस दौरान एसपी ने थाना भवन का भी निरीक्षण किया. वही जर्जर थाना भवन के मरम्मती के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. कहा कि थाना परिसर में स्वच्छ जल, बिजली, शौचालय व भवन की मरम्मती की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. मौके पर मेजर गणेश राम, एकाउंटेंट सुनील चौधरी, थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद, अनि. राजीव रंजन, संजय कुमार सिंह, सुदामा सिंह व सैफ जवान, एसटीएफ समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन