पुिलस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, 10 जुआरी धराये

शिवहर : एसपी स्वापनाजी मश्राम के निर्देश पर शहर के विभिन्न जुआ के अड्डे पर एसडीओ प्रितीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार के देर रात छापेमारी की गयी, जिसमें नगर के मुरारी चौक के समीप से दस जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें शिवहर वार्ड 13 के निवासी राम विनय साह, पप्पू पटेल, […]
शिवहर : एसपी स्वापनाजी मश्राम के निर्देश पर शहर के विभिन्न जुआ के अड्डे पर एसडीओ प्रितीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार के देर रात छापेमारी की गयी, जिसमें नगर के मुरारी चौक के समीप से दस जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें शिवहर वार्ड 13 के निवासी राम विनय साह, पप्पू पटेल, छोटे साह, वार्ड नंबर तीन के निवासी लालबाबू राय, ओम प्रकाश, त्रिलोकी राज, वार्ड नांबर चार निवासी संजय कुमार, अजय कुमार, मनोज साह व वार्ड 14 निवासी वीरेंद्र कुमार का नाम शामिल है.
इस जुआ अड्डा से पुलिस ने नगद 31 हजार 370 रुपये, आठ मोबाइल एवं तीन बाइक जब्त किया है. एसपी ने बताया कि गैंबलर एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई होगी. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष गणेश राम, पिपराही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे. पुलिस के इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप हैं. इधर, नगर थाना पुलिस ने वारंटी रेजमा निवासी प्रमोद राम को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




