बैंक किसानों को दें ऋण: जिलाधिकारी

Updated at : 24 Nov 2013 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक किसानों को दें ऋण: जिलाधिकारी

शिवहरः समाहरणालय के सभागार में शनिवार को बैंकर्स समिति की बैठक डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने बैंकों को जिले में सुखाड़ को ले अधिक से अधिक किसानों को केसीसी ऋण मुहैया कराने का निर्देश दिया. कहा कि सुखाड़ के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. किसानों को […]

विज्ञापन

शिवहरः समाहरणालय के सभागार में शनिवार को बैंकर्स समिति की बैठक डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने बैंकों को जिले में सुखाड़ को ले अधिक से अधिक किसानों को केसीसी ऋण मुहैया कराने

का निर्देश दिया. कहा कि सुखाड़ के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. किसानों को आर्थिक मदद की अवश्यकता है ताकि वे रबी की खेती कर सके. शिविर लगा कर केसीसी का ऋण वितरण करें और हर हाल में ऋण वितरण के लक्ष्य को हासिल करें. डीएम श्री सिंह ने बताया कि वीडियों कांफ्रेसिंग को लेकर भी बैंकों की तैयारी की समीक्षा की गयी. डीएओ मो शकिल अख्तर ने बताया कि केसीसी ऋण को 26 नवंबर को प्रखंडों में शिविर लगायी जायेगी. उसमें ऋण वितरण के साथ हीं केसीसी के लिए आवेदन लिये जायेंगे. डीएम ने शिविर में शिक्षा ऋण वितरण पर भी बल दिया. मौके पर एलडीएम प्रमोद कुमार समेत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व समन्वयक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन