बिजली बिल आने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 09 Dec 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल आने पर ग्रामीणों में आक्रोश

शिवहर : बिजली नहीं जलने के बाद भी बिल भेजे जाने के आक्रोश में पवित्र नगर पोता के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के सबडिवीजनल कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. ग्रामीण थकनु दास, रंजीत बैठा, हरिलाल बैठा, सुमन ,रामरुप दास, नरेंद्र दास, महेंद्र दास, देवानंद मिश्र, चदेंश्वर मिश्र, अशोक मिश्र, अशोक झा, अनिल झा,रमन झा, इंदल […]

विज्ञापन

शिवहर : बिजली नहीं जलने के बाद भी बिल भेजे जाने के आक्रोश में पवित्र नगर पोता के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के सबडिवीजनल कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. ग्रामीण थकनु दास, रंजीत बैठा, हरिलाल बैठा, सुमन ,रामरुप दास, नरेंद्र दास, महेंद्र दास, देवानंद मिश्र, चदेंश्वर मिश्र, अशोक मिश्र, अशोक झा,

अनिल झा,रमन झा, इंदल राम ने बताया कि स्थापना काल में 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर था. जो जल गया, उसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगा है लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ है. विभाग बिल भेज रहा है. 2000 से अधिक रुपये का बिल कई लोगों का आया है.

कहा कि पूर्व के बिल को विभाग माफ करें. अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा. इस बाबत पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ग्रामीणों का आवेदन उन्होंने अभी नहीं देखा है. जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन