सड़क पर फैले पानी व कीचड़ से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2015 2:01 AM
पुपरी : रेलवे स्टेशन, जनकपुर रोड के समीप स्थित रैक प्वाइंट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर व ट्रक द्वारा माल की ढुलाइ किये जाने से नगर पंचायत, जनकपुर रोड के वार्ड नंबर दस स्थित क्लब रोड का हाल खस्ता हो गया है. सड़क किनारे निर्मित पक्का नाला ध्वस्त हो चुका है. आलम यह है कि नाले […]
पुपरी : रेलवे स्टेशन, जनकपुर रोड के समीप स्थित रैक प्वाइंट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर व ट्रक द्वारा माल की ढुलाइ किये जाने से नगर पंचायत, जनकपुर रोड के वार्ड नंबर दस स्थित क्लब रोड का हाल खस्ता हो गया है.
सड़क किनारे निर्मित पक्का नाला ध्वस्त हो चुका है. आलम यह है कि नाले का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और दिन भर लगातार वाहनों के आने-जाने से सड़क पर कीचड़ बना रहता है. लिहाजा लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
स्थानीय संजय सिंह ने बताया कि सड़क पर हमेशा कीचड़ बने रहने से स्थानीय व्यवसायियों का व्यवसाय चौपट होता जा रहा है. मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजू कुमार व दु:खा पाठक समेत अन्य ने बताया कि सड़क की बदहाली से लोगों का जीवन नारकीय हो गया है. कीचड़ से निकलने वाली दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










