इंदिरा आवास का पूरा करें लक्ष्य

शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में इंदिरा आवास की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी बीडीओ इंदिरा आवास सहायक समेत कई कर्मी व पदाधिकारीयों ने भाग लिया. मौके पर डीएम ने कहा कि पारदर्शिता के साथ दिसंबर माह तक इंदिरा आवास का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें. […]
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में इंदिरा आवास की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी बीडीओ इंदिरा आवास सहायक समेत कई कर्मी व पदाधिकारीयों ने भाग लिया. मौके पर डीएम ने कहा कि पारदर्शिता के साथ दिसंबर माह तक इंदिरा आवास का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें.
इसमें कोताही बरदास्त नहीं किया जायेगा. डीएम ने मुख्यमंत्री जीर्णोधार योजना के तहत अनुसूजित जाति के इंदिरा आवास को गतिशीलता देने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया. डीडीसी इंदू सिंह ने बताया कि जिले का लक्ष्य 1949 निर्धारित है. केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी राशि के अनुसार 1530 को इंदिरा आवास देने की प्रक्रिया जारी है.
711 इंदिरा आवास का जिला स्तर पर स्वीकृति दिया गया है.जबकि 1336 का प्रस्ताव प्रखंडों से प्राप्त हो चूका है. प्र्रथम किश्त 35 हजार रूपये लाभूक के खाता में भेजा जाता है. जिसमें प्रथम वार 20 हजार व पिलिंथ तक काम कराने के बाद इंदिरा आवास सहायक के अनुसंशा पर 15 हजार की निकासी कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




