गर्भवती मामले की जांच करेंगे केंद्रीय जेल अधीक्षक

Updated at : 29 Nov 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती मामले की जांच करेंगे केंद्रीय जेल अधीक्षक

शिवहर : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूजा के गर्भवती का मामला तूल पकड़ लिया है. पूजा के गर्भवती होने पर कई सवाल खड़े कर दिये है. इस मामले को लेकर जेल आइजी प्रेम सिंह मीणा भी गंभीर हो गये हैं. उन्होंने केंद्रीय जेल अधीक्षक ई जितेंद्र कुमार को मामले की जांच करने […]

विज्ञापन

शिवहर : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूजा के गर्भवती का मामला तूल पकड़ लिया है. पूजा के गर्भवती होने पर कई सवाल खड़े कर दिये है. इस मामले को लेकर जेल आइजी प्रेम सिंह मीणा भी गंभीर हो गये हैं. उन्होंने केंद्रीय जेल अधीक्षक ई जितेंद्र कुमार को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.

जेल अधीक्षक मामले की जांच कर आइजी को रिपोर्ट भेजेंगे. रिपोर्ट के आधार पर शिवहर मंडल कारा के कई अधिकारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. इधर पूजा के गर्व में जो बच्चा पल रहा है. वह विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी डॉन मुकेश पाठक का बताया जा रहा है. मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से हुई जांच में यह बात सामने आयी कि पूजा 18 जून 2015 को गर्भवती हुई थी. जबकि उसकी शादी अक्तूबर 2013 में मुकेश पाठक से हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन