बीइओ हैं छुट्टी पर, बीआरसी में ताला

नानपुर : स्थानीय बीइओ लक्ष्मी सिंह अवकाश पर हैं. बावजूद बीआरसी में ताला नहीं लगना है. उनके अवकाश पर जाते हीं बीआरसी में ताला लग गया है. यहां काम करने के लिए बीआरसीसी की नियुक्ति है, मगर वे भी तीन दिन से नदारद हैं. बता दें कि रायपुर गांव में बीआरसी है. गुरुवार को बीआरसी […]
नानपुर : स्थानीय बीइओ लक्ष्मी सिंह अवकाश पर हैं. बावजूद बीआरसी में ताला नहीं लगना है. उनके अवकाश पर जाते हीं बीआरसी में ताला लग गया है. यहां काम करने के लिए बीआरसीसी की नियुक्ति है, मगर वे भी तीन दिन से नदारद हैं. बता दें कि रायपुर गांव में बीआरसी है. गुरुवार को बीआरसी में प्रधान शिक्षकों की बैठक होनी थी.
उन सबों को पूर्व में हीं सूचना दे दी गयी थी. अधिकांश प्रधान शिक्षक समय पर बीआरसी पहुंच गये थे. कार्यालय में ताला लगा देख शिक्षकों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब क्या हो रहा है. कुछ समय तक प्रधान शिक्षक व शिक्षक कार्यालय खुलने एवं बीइओ व बीआरसीसी का इंतजार किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




