छठ घाट बनाने का काम जोरों पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 5:01 AM
पुपरी : अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का पर्व छठ की तैयारी जोरों पर है. बुढ़नद, मरहा व अधवारा समूह के नदियों के किनारे घाट बना कर छठ किया जाता है. इसके अलावा तालाब व पोखर के घाट पर भी साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था कर छठ व्रती छठ करती है. करीब-करीब हर […]
पुपरी : अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का पर्व छठ की तैयारी जोरों पर है. बुढ़नद, मरहा व अधवारा समूह के नदियों के किनारे घाट बना कर छठ किया जाता है. इसके अलावा तालाब व पोखर के घाट पर भी साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था कर छठ व्रती छठ करती है. करीब-करीब हर वर्ष व्रतियों की संख्या में इजाफा होने से घाटों पर जगह कम पर जा रहा है.
नगर से करीब एक किलोमीटर बुढ़नद नदी के दोनों तट पर हजारों की संख्या में महिला व पुरुष छठ व्रत करते है. घाटों की सफाई शुरू कर दी गयी है. बुढ़नद नदी के दक्षिणी तट के घाट का निर्माण बीएसीसी एंड सीजेभी सड़क निर्माण कपंनी करा रही है. कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक घनश्याम पाठक से विधायक अबु दोजाना व पूर्व मुखिया रामसखा चौधरी ने घाट का निर्माण कराने का आग्रह किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










