बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली

Updated at : 16 Nov 2015 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली

शिवहर : जिले के फुलकाहां के बच्चों ने गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया. द इजी एक स्कूल के छात्रों ने लोगों को घरों के साथ-साथ आसपास की भी सफाई का संदेश दिया. रामपुरकेशों, फुलकाहां, बिचला टोला रामपुरकेशों समेत कई गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर शिक्षक नवनीत कुमार ने […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले के फुलकाहां के बच्चों ने गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया. द इजी एक स्कूल के छात्रों ने लोगों को घरों के साथ-साथ आसपास की भी सफाई का संदेश दिया. रामपुरकेशों, फुलकाहां, बिचला टोला रामपुरकेशों समेत कई गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया.

मौके पर शिक्षक नवनीत कुमार ने कहा कि समाज की दिशा व दशा बदलने में इनकी भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं. इधर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर साध्वी सेकंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य तुलसी कुमार ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. वही बच्चों के दक्षता का मूल्यांकन कर उन्हें अंक पत्र दिया.

उधर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो असद की अध्यक्षता में नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने महागंठबंधन के जीत पर सोनिया गांधी, लालू प्रसाद व नीतीश को बधाई दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन