गोधन पूजा के साथ छठ की तैयारी में जुटे व्रती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 4:44 AM
विज्ञापन
शिवहर : जिले में छठ की पूजा की तैयारी में लोग जुट गये है. गोधन पूजा के साथ शुक्रवार को महिलायें छठ की तैयारी में भी लगी रहीं. पूजा हेतु गेहूं धोने व सुखने का काम भी जारी है. वही बाजार से छठ के सामान की खरीदारी भी की जा रही है. स्थानीय गुदरी बाजार […]
विज्ञापन
शिवहर : जिले में छठ की पूजा की तैयारी में लोग जुट गये है. गोधन पूजा के साथ शुक्रवार को महिलायें छठ की तैयारी में भी लगी रहीं. पूजा हेतु गेहूं धोने व सुखने का काम भी जारी है. वही बाजार से छठ के सामान की खरीदारी भी की जा रही है. स्थानीय गुदरी बाजार में नारीयल की दुकान सजी रही. नारियल विक्रेता विंदा साह ने बताया कि वह केरल से नारियल थोक में खरीद कर लाये हैं.
बाजार में 18 से 25 रुपये तक नारियल बिक रहा है. बाजार में हाथी की बिक्री भी बढ़ गयी है. राजेश मुर्तिकार ने बताया कि हांथी 350 से 400 रुपये तक बिक रही है. हलांकि समान्य हांथी 200 से 300 रुपये तक बिक रहा है. नगर के पेट्रोल पंप के पास अली नगर मुहल्ले में महिलाओं द्वारा गोधन पूजा
किया गया. जिले के प्राय: सभी गांवों में गोधन पूजा की गयी. इस दौरान महिलाओं ने अपने भाई की लंबी उम्र की कमना की.
छठ घाट की सफाई की मांग, पुपरी : छठ व्रत के महज तीन दिन रह गये है. अब तक घाट की सफाई नही हो सकी है. नगर के चंदन कुमार ठाकुर, गुलाब ठाकुर, मदन मिश्र, सुमित कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, राजू प्रसाद, ऋषि कुमार ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से छठ घाट के सफाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










