विजय जुलूस कोई भी नहीं निकालेगा : डीएम

शिवहर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राज कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर यह निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रत्याशी जीतने के बाद विजय जुलूस नहीं निकालेगा. कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर धूम्रपान निषेध है. मोबाइल, कैलकूलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले […]
शिवहर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राज कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर यह निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रत्याशी जीतने के बाद विजय जुलूस नहीं निकालेगा.
कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर धूम्रपान निषेध है. मोबाइल, कैलकूलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले पायेंगे. मतगणना केंद्र में 14 टेबुल लगाये जायेंगे. मतगणना आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. उन्होंने प्रत्याशी और उनके एजेंट को सात बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने की बात कही. मतगणना में 87 कर्मी लगाये जायेंगे.
डीएम ने पोस्टल बैलेट के गणन प्रक्रिया को समझाते हुए कहा अब तक कुल 209 पोस्टल बैलेट मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




