शिवहर विधानसभा का चुनाव प्रचार थमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2015 3:09 AM
शिवहर : 22 शिवहर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया. महागठबंधन जदयू प्रत्याशी मो. सरफुद्दीन ने हरनाही गांव में अंतिम पड़ाव के साथ चुनाव प्रचार समाप्त किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर रत्नाकर राणा ने अदौरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी. शुक्रवार को बहुआरा गांव में जनसंपर्क के साथ उनका […]
शिवहर : 22 शिवहर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया. महागठबंधन जदयू प्रत्याशी मो. सरफुद्दीन ने हरनाही गांव में अंतिम पड़ाव के साथ चुनाव प्रचार समाप्त किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर रत्नाकर राणा ने अदौरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी.
शुक्रवार को बहुआरा गांव में जनसंपर्क के साथ उनका चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. सपा प्रत्याशी अजीत कुमार झा ने शुक्रवार को फुलकाहां से चुनाव प्रचार शुरू किया था. उसके बाद कररिया कटसरी होकर पिपराही पुरनहिया होते अदौरी पहुंचे. वहीं जनसंपर्क के साथ उनका चुनाव प्रचार समाप्त हो गया.
बसपा प्रत्याशी मो. इमामुद्दीन ने बखार चंडिहा से भ्रमण की शुरुआत की थी. उनका अंतिम पड़ाव शुक्रवार को शंकरपुर बिन्धी रहा. एनडीए हम प्रत्याशी लवली आनंद ने सोनउल सुल्तान में अपना प्रचार अभियान समाप्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










