उड़ता रहा हेलीकॉप्टर, नहीं उतरे नगमा व राजबब्बर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2015 5:52 AM
सुप्पी : प्रखंड कार्यालय के समीप हवाई मैदान में फिल्म अभिनेत्री नगमा व अभिनेता राजबब्बर की सभा होने वाली थी. दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से सभा स्थल के समीप पहुंचे. ऊपर में हेलीकॉप्टर तीन बार राउंड लगाया और लौट गया. हेलीकॉप्टर के नहीं उतर पाने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. कांग्रेस के […]
सुप्पी : प्रखंड कार्यालय के समीप हवाई मैदान में फिल्म अभिनेत्री नगमा व अभिनेता राजबब्बर की सभा होने वाली थी. दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से सभा स्थल के समीप पहुंचे. ऊपर में हेलीकॉप्टर तीन बार राउंड लगाया और लौट गया. हेलीकॉप्टर के नहीं उतर पाने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पायलट को यहां का सिग्नल नहीं मिलने के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार में अब तक जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस, राजद व जदयू का देन है. प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना ने लोगों से जात-पात व पार्टी की भावना से ऊपर उठ कर मदद करने की अपील की. मौके पर प्रदेश महामंत्री रामचंद्र मंडल, ललित नारायण झा, लक्ष्मण प्रसाद यादव, धीरेंद्र पटेल, रामा पासवान, नीरज जायसवाल, राम विनोद सिंह, नागेंद्र राय, इंदल राय, अक्षय लाल पासवान, किशोरी राम, आनंद बिहारी सिंह व राजेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










