जवानों को देख मवेशी छोड़ भागे तस्कर

Updated at : 13 Jun 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
जवानों को देख मवेशी छोड़ भागे तस्कर

सुरसंड : बॉर्डर पर थाना क्षेत्र के बिंधी गांव के समीप से एसएसबी जवानों ने तस्करी का 15 मवेशी जब्त किया. सभी मवेशी को नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था. जवानों को देख तस्कर मवेशी छोड़ नेपाल सीमा में फरार होने में सफल रहे. खास बात यह कि लगातार पांच घंटा तक […]

विज्ञापन
सुरसंड : बॉर्डर पर थाना क्षेत्र के बिंधी गांव के समीप से एसएसबी जवानों ने तस्करी का 15 मवेशी जब्त किया. सभी मवेशी को नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था. जवानों को देख तस्कर मवेशी छोड़ नेपाल सीमा में फरार होने में सफल रहे.
खास बात यह कि लगातार पांच घंटा तक इंतजार करने के बाद जवानों को यह सफलता मिली. मवेशी की कीमत 2.40 लाख आंकी गयी है.
एसएसबी के सहायक सेनानायक अमरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर से तस्करी का मवेशी इधर से उधर किया जाता है. सूचना पर बिंधी गांव स्थित पिलर नंबर 298/1 के समीप गुरुवार की रात दो बजे नाका लगाया गया. सुबह सात बजे तीन तस्कर मवेशी को लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.
तभी जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तीनों बॉर्डर पर मवेशी को छोड़ नेपाल सीमा में फरार हो गये. मवेशी में आठ गाय व सात बैल शामिल हैं, जिसे सीतामढ़ी कस्टम के हवाले कर दिया गया है. छापामारी में सुभाष चंद्र, राधे कुमार सिंह, शिशुपाल, महेंद्र यादव व एसके रूद्र आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन