रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के शिवहर बाजार से पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी अनिल कुमार व अनिल बैठा को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि समाहणालय के पूर्व प्रधान सहायक तुगिया निवासी केशव झा से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने […]

विज्ञापन
शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के शिवहर बाजार से पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी अनिल कुमार व अनिल बैठा को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि समाहणालय के पूर्व प्रधान सहायक तुगिया निवासी केशव झा से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में इसकी गिरफ्तारी हुई है.
इस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई नक्सली वारदातों में भी इसकी संलिप्ता रही है. पुरनहिया थाना में उसके विरुद्ध कांड संख्या 25/13, 26/13, 19/13 दर्ज है.शिवहर व परसौनी थाना में भी डकैती, लूट व रंगदारी के मामले दर्ज हैं. 22 दिसंबर 2014 को उसने केशव झा से रंगदारी मांगी थी. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन