शिवहर मे 161 शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी
Updated at : 12 May 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 161 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी. संघ की जिला इकाई द्वारा समाहरणालय मैदान में जेल भरो अभियान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने की. शिक्षकों ने नगर थाना में गिरफ्तारी दी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. […]
विज्ञापन
शिवहर : बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 161 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी. संघ की जिला इकाई द्वारा समाहरणालय मैदान में जेल भरो अभियान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने की. शिक्षकों ने नगर थाना में गिरफ्तारी दी.
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इधर वेतनमान को लेकर हड़ताली शिक्षकों की एक सभा समाहरणालय मैदान में हुई, जिसमें सचिव नवनीत कुमार मनोरंजन ने कहा कि जब तक वेतनमान नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा.
मौके पर संजय कुमार, यमुना प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राणा अशोक, आशुतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इधर, एक गुट का नेतृत्व अध्यक्ष मंडल के सदस्य उमेश कुमार तिवारी, राधेश्याम सिंह ने किया. गिरफ्तारी देने वालों में दोनों नेताओं के अतिरिक्त नरेश कुमार चौधरी, उदय श्ांकर गुप्ता, शंभू पहाड़पुरी, रामनारायण साह, अभय कुमार सिंह, आलोक कुमार, अरूण कुमार सिंह, नथुनी सहनी व सोनेलाल साह समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




