मलबे से मिला 2.48 करोड़ नेपाली रकम
Updated at : 05 May 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

बैरगनिया : काठमांडू में सशस्त्र पुलिस बल की बचाव व राहत दल ने बालाजू स्थित एक बैंक के मलबे से 2.48 करोड़ रुपये बरामद किया है. डीएसपी अजय छतकुली ने बताया कि बालाजू के समीप बैंक ऑफ काठमांडू की शाखा थी जो गत दिन भूकंप में ध्वस्त हो गया था. बचाव व राहत दल ने […]
विज्ञापन
बैरगनिया : काठमांडू में सशस्त्र पुलिस बल की बचाव व राहत दल ने बालाजू स्थित एक बैंक के मलबे से 2.48 करोड़ रुपये बरामद किया है.
डीएसपी अजय छतकुली ने बताया कि बालाजू के समीप बैंक ऑफ काठमांडू की शाखा थी जो गत दिन भूकंप में ध्वस्त हो गया था.
बचाव व राहत दल ने मलबा हटाने के दौरान दो करोड़ 48 लाख 85 हजार 401 रुपया बरामद किया, जिसे बैंक अधिकारी के हवाले कर दिया गया है. मलबा हटाने के दल का नेतृत्व सशस्त्र पुलिस बल के निरीक्षक धीरेंद्र चंद कर रहे थे. टीम में सेना के भी जवान शामिल थे. बताया कि मलबे से 2879 अमेरिकी डॉलर के अलावा 71 भाट मिला है.
बता दें कि थाइलैंड की मुद्रा को भाट कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




