मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 28 Apr 2015 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू हथियार के साथ गिरफ्तार

शिवहर : शिवहर सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए सिर दर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू चौधरी उर्फ उदय चौधरी को मंगलवार को श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नया गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसबी शिवहर व सीतामढ़ी एसटीएफ के संयुक्त अभियान में छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. बताया तो […]

विज्ञापन

शिवहर : शिवहर सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए सिर दर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू चौधरी उर्फ उदय चौधरी को मंगलवार को श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नया गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसबी शिवहर व सीतामढ़ी एसटीएफ के संयुक्त अभियान में छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया.

बताया तो यह भी जा रहा है कि वह एक जन प्रतिनिधि के घर में छूपा पहुंआ था.छापेमारी के दौरान उक्त जनप्रतिनिधि ने इसका विरोध भी किया. गिरफ्तार छोटू के पास से लोडेड पिस्टल व एक मैगजीन बरामद किया गया है. एसएसबी के सेकेंड कमांडेंट मधुकर अमिताभ ने बताया कि यह मोस्ट वांटेड है.

कई जिलों की पुलिस इसे लूट, हत्या, छिनतई के मामले में तलाश रही थी. अपराधी के छिपे होने की सूचना पर जिला पुलिस व एसएसबी के इंस्पेक्टर नीरज कुमार छापेमारी कर गिरफ्तार किया. इधर, शिवहर पुलिस का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान छोटू की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, पुलिस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन