सभी ईंट भट्ठों पर बने शौचालय

पुपरी : पीएचसी प्रभारी डॉ सरेंद्र कुमार ने एसडीओ को एक पत्र भेज कर ईंट भट्ठा व पानी टंकी परिसर में शौचालय निर्माण कराने का आग्रह किया है. बताया है कि अधिकांश ईंट भट्ठा पर शौचालय के अभाव में मजदूरी करने वाले महिला-पुरुष व उनके बच्चे खुले स्थानों पर शौच करते हैं. शुद्ध पेयजल व […]
पुपरी : पीएचसी प्रभारी डॉ सरेंद्र कुमार ने एसडीओ को एक पत्र भेज कर ईंट भट्ठा व पानी टंकी परिसर में शौचालय निर्माण कराने का आग्रह किया है. बताया है कि अधिकांश ईंट भट्ठा पर शौचालय के अभाव में मजदूरी करने वाले महिला-पुरुष व उनके बच्चे खुले स्थानों पर शौच करते हैं.
शुद्ध पेयजल व गंदगी के चलते उन मजदूर के बच्चे पोलियो ग्रस्त हो जाते हैं. लिहाजा प्रत्येक ईंट भट्ठा परिसर में शौचालय व पानी टंकी की जरूरत है. बताया कि लगातार पोलियो अभियान चलाये से जिले में एक भी पोलियो का मरीज नहीं है. इस स्थिति को बरकरार रखने के लिए सभी ईंट भट्ठा पर शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




