छप्पर चढ़ाने गये सीओ बैरंग लौटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुपरी : नगर के वार्ड नंबर एक स्थित गुदरी बाजार में डीसीएलआर के निर्देश पर छप्पर चढ़ाने गये दंडाधिकारी सह सीओ व पुलिस बल को बैरंग वापस लौटना पड़ा. पुपरी गांव निवासी राम दयाल साह ने विगत 17-18 वर्ष पूर्व गांव के सुरेश दास से एक डिसमिल जमीन बेचा. जिस पर श्री दास का दखल-कब्जा […]
विज्ञापन
पुपरी : नगर के वार्ड नंबर एक स्थित गुदरी बाजार में डीसीएलआर के निर्देश पर छप्पर चढ़ाने गये दंडाधिकारी सह सीओ व पुलिस बल को बैरंग वापस लौटना पड़ा. पुपरी गांव निवासी राम दयाल साह ने विगत 17-18 वर्ष पूर्व गांव के सुरेश दास से एक डिसमिल जमीन बेचा. जिस पर श्री दास का दखल-कब्जा कायम है.
विगत दो वर्ष पूर्व उक्त जमीन पर बना मकान गिर गया. मकान गिरने के बाद श्री दास ने उक्त जमीन पर मकान बनाना शुरू किया. जिस पर राम दयाल साह ने रोक लगा दिया और बाद में मामला डीसीएलआर के न्यायालय में पहुंचा. सुनवाई के बाद डीसीएलआर ने सुरेश दास को उक्त जमीन पर मकान बनाने की अनुमति दे दी. सीओ को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर पुलिस बल के साथ उक्त जमीन पर छप्पर चढ़ाने का निर्देश दिया. जब सीओ दलबल के साथ प्लॉट पर छप्पर चढ़ाने पहुंचे तो श्री साह के विरोध पर सीओ को बैरंग लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










