छात्र ने बनायी अपहरण की झूठी कहानी, पकड़ाया
Updated at : 14 Feb 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के राम अयोध्या साह के पुत्र दीपक कुमार ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पिता को मोबाइल पर कॉल कर कहता रहा कि अपराधी द्वारा पांच लाख रुपये का डिमांड किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने उसकी चालाकी पकड़ ली. मोबाइल लोकेशन के […]
विज्ञापन
शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के राम अयोध्या साह के पुत्र दीपक कुमार ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पिता को मोबाइल पर कॉल कर कहता रहा कि अपराधी द्वारा पांच लाख रुपये का डिमांड किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने उसकी चालाकी पकड़ ली. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दीपक को रोहतास जिला के डेहरी ऑन-सोन से बरामद कर ली है.
सिम बदल कर मांगा पैसा
एसपी ने बताया कि दीपक ने मोबाइल सिम बदल-बदल कर अपने पिता व परिजन को कॉल करता रहा और हर बार एक ही बात कहता रहा कि अपराधी द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है.
यह बात कह वह अपने परिजन व पुलिस को झांसा दे रहा था. एसपी श्री झा ने बताया कि दीपक मैट्रिक का छात्र है. वह आवासीय आदर्श कोचिंग सेंटर में पढ़ता था. उसके पिता ने अपहरण की बाबत एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसकी बरामदगी के लिए श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी जो दीपक के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसे बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




