एसएफसी गोदाम का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated at : 16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
एसएफसी गोदाम का एसडीओ ने किया निरीक्षण

पुपरीः अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गोदाम प्रबंधन, खाद्यान्न एवं उठाव कार्य का जायजा लिया. इस दौरान श्री सिंह ने सहायक प्रबंधक व एमओ को कई दिशा निर्देश दिया. अधिकारियों को डीलरों द्वारा शिकायत करने पर एसडीओ श्री सिंह ने गोदाम के […]

विज्ञापन

पुपरीः अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गोदाम प्रबंधन, खाद्यान्न एवं उठाव कार्य का जायजा लिया. इस दौरान श्री सिंह ने सहायक प्रबंधक व एमओ को कई दिशा निर्देश दिया.

अधिकारियों को डीलरों द्वारा शिकायत करने पर एसडीओ श्री सिंह ने गोदाम के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न का वजन व गुणवत्ता की जांच की गयी जो संतोष जनक था. वहीं एसडीओ श्री सिंह द्वारा खाद्यान्न के रख-रखाव का निर्देश दिया गया. गोदाम प्रबंधक को परिसर में मिट्टी भराई कर समतल करने का निर्देश दिया. मौके पर गोदाम प्रबंधक विजय कुमार मिश्र व एमओ सहिंद्र कुमार सिंह कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन