ePaper

डीडीसी व सहायक डीएम ने किया दोस्तीया पंचायत का निरीक्षण

Updated at : 23 Jul 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी व सहायक डीएम ने किया दोस्तीया पंचायत का निरीक्षण

पुरनहिया : डीडीसी मो वारिस खान व सहायक डीएम कथावते मयूर अशोक ने सोमवार को दोस्तिया पंचायत का निरीक्षण किया. अधिकारी द्वय के समक्ष पंचायतवासियों ने मांग रखी कि इस पंचायत को भी बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए राहत सुविधा मुहैया करायी जाये. जबकि इस पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया […]

विज्ञापन

पुरनहिया : डीडीसी मो वारिस खान व सहायक डीएम कथावते मयूर अशोक ने सोमवार को दोस्तिया पंचायत का निरीक्षण किया. अधिकारी द्वय के समक्ष पंचायतवासियों ने मांग रखी कि इस पंचायत को भी बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए राहत सुविधा मुहैया करायी जाये. जबकि इस पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है.

मालूम हो कि दोस्तीया पंचायत को पूर्णत बाढ़ प्रभावित घोषित किये जाने की मांग को लेकर बीते दिनों प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया था और महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था. दोस्तीया पंचायत की मांग का समर्थन मुखिया प्रतिमा देवी ने भी किया है और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. डीडीसी ने निरीक्षण के क्रम में लोगों द्वारा उठाये गये मांग पर कहा कि पंचायत का जो वार्ड वास्तविक रूप से प्रभावित हुआ है उसे अवश्य राहत दी जायेगी और जो वार्ड प्रभावित नहीं हुआ है,उन प्रभावितो की सूची निरस्त कर दी जायेगी . उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सही कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन