बकरीद से पहले शिवहर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति बैठक में भाईचारे पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News bakrid-peace-committee-meeting police-station

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर नगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. त्योहार के दौरान जिले में शांति और सौहार्द बना रहे, इसे लेकर रविवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की.

प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग

बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह शिवहर अंचल निरीक्षक मंजर आलम ने की. इस दौरान नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की.

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

पुलिस निरीक्षक मंजर आलम ने लोगों से कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से दूर रहना जरूरी है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

शांति समिति की बैठक में मोहम्मद नसीम अख्तर, मोहम्मद इजहारुल, मोहम्मद आफताब आलम, अशोक चंद्रवंशी, संतोष कुमार गुप्ता, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हुसनैन समेत कई लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन