Sheohar News:शिवहर सिविल कोर्ट में राहत: भीषण गर्मी के बीच जिला जज ने किया शीतल पेयजल सेंटर का उद्घाटन

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 25 May 2026 4:15 PM

विज्ञापन

शीतल पेयजल सेंटर का उद्घाटन

Sheohar News:शिवहर सिविल कोर्ट परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए निःशुल्क शीतल शुद्ध पेयजल सेंटर की शुरुआत की गई है. जिला जज ने उद्घाटन कर कहा कि इससे वादकारियों और वकीलों को बड़ी राहत मिलेगी.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News:बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए शिवहर सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर को एक सराहनीय पहल की गई. आम लोगों और वादकारियों को उमस से राहत दिलाने के लिए परिसर में निःशुल्क शीतल व शुद्ध पेयजल सेंटर की शुरुआत की गई है. इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

न्यायिक पदाधिकारियों ने खुद पिया पानी

उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधान जिला जज, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने खुद सेंटर का शीतल शुद्ध जल पीकर व्यवस्था की गुणवत्ता को परखा. इस दौरान प्रधान जिला जज दीपक कुमार ने कहा कि कोर्ट परिसर में उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने के लिए की गई यह व्यवस्था बेहद जरूरी और सराहनीय पहल है. इससे परिसर में आने वाले हर व्यक्ति को बड़ी राहत मिलेगी.

दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिलेगी राहत

इस निःशुल्क शीतल पेयजल सुविधा के शुरू होने से कोर्ट परिसर में आने वाले दूर-दराज के ग्रामीण लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं, वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा. उन्हें आसानी से ठंडा और स्वच्छ पीने का पानी मिल सकेगा. मौके पर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश दीपक भटनागर, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट दीपांजन मिश्रा, एडीजे तृतीय सुनील दत्त, सीजेएम महेश शुक्ला, एसीजेएम अमृत कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और जिला बार एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार, लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार, पीपी देशबंधु शर्मा व अधिवक्ता पवन कुमार मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन