जिले में एनडीआरएफ के बने तीन हेडक्वार्टर

डुमरा : जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह व एसपी अनिल कुमार ने समाहरणालय में बैठक कर बचाव कार्य से संबंधित विस्तृत कार्य योजना तैयार किया है. साथ ही टूटे पुल-पुलिओं पर आवश्यक आवागमन शुरू करने की रणनीति बनायी […]
डुमरा : जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह व एसपी अनिल कुमार ने समाहरणालय में बैठक कर बचाव कार्य से संबंधित विस्तृत कार्य योजना तैयार किया है. साथ ही टूटे पुल-पुलिओं पर आवश्यक आवागमन शुरू करने की रणनीति बनायी गयी.
वर्मा ब्रिज व रोपवे के द्वारा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को पुल पार करवाने पर विचार किया गया. एनडीआरएफ की टीम सही जगहों पर ही पहुंचे इसको लेकर भी कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया. अनावश्यक व फेक कॉल से एनडीआरएफ टीम का समय बर्वाद न हो, इसको लेकर भी विचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




