लगातार बारिश से लहलहा उठी गन्ने की फसल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 1:00 AM
पुपरी : सोमवार की शाम से लगातार बारिश के साथ किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी. प्रखंड के भिठ्ठा धरमपुर पंचायत के किसान अशोक चौधरी, अरविंद कुमार अमित, मनोज कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी व भोगेंद्र चौधरी समेत अन्य ने बताया कि बारिश अधिक तो नहीं हुई है, पर अच्छी बारिश की उम्मीद है. अब […]
पुपरी : सोमवार की शाम से लगातार बारिश के साथ किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी. प्रखंड के भिठ्ठा धरमपुर पंचायत के किसान अशोक चौधरी, अरविंद कुमार अमित, मनोज कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी व भोगेंद्र चौधरी समेत अन्य ने बताया कि बारिश अधिक तो नहीं हुई है, पर अच्छी बारिश की उम्मीद है. अब तक की बारिश से खेतों में कदवा करने लायक पानी नहीं लग पाया है.
बगैर पटवन धान की रोपनी संभव नहीं है, पर बिचड़ा यह बारिश अमृत के समान है. इधर, इस बारिश से नगर क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर के वार्ड संख्या-11 स्थित सिंगियाही रोड, 10 के क्लब रोड, नौ के भगवती पथ व स्थानीय थाना के सामने वाली मुख्य सड़क समेत अन्य स्थानों पर भारी मात्रा में जल-जमाव हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










