नरवारा में फुटबॉल स्टेडियम की स्वीकृति

शिवहर : बेलसंड विधायक सुनिता सिंह चौहान के प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत जिले के राजकीयकृत श्री गोकुल जगत उच्च विद्यालय नरवारा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इसके लिए कुल चौवन लाख 74 हजार सात सौ रुपये राशि की प्रशासनिक स्वीकृति […]
शिवहर : बेलसंड विधायक सुनिता सिंह चौहान के प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत जिले के राजकीयकृत श्री गोकुल जगत उच्च विद्यालय नरवारा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इसके लिए कुल चौवन लाख 74 हजार सात सौ रुपये राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इसी के साथ नरवारा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सरकार के उपसचिव बिहार राज्य पाल के आदेश से तारानंद महतो वियोगी महालेखाकार पटना को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है. इसके आय व्यय के नियंत्री पदाधिकारी प्रधान सचिव भवन निर्माण होंगे. जिनके द्वारा आवंटन निर्गत किया जायेगा. राशि की निकासी कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल शिवहर द्वारा की जायेगी.
वही प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार कार्य का संपादन उनके द्वारा सुनिश्चित की जायेगी. कार्यान्वयन का अनुश्रवण डीएम द्वारा किया जायेगा. निर्देश में कार्यान्वयन प्रतिवेदन एवं व्यय विवरणी भवन निर्माण विभाग एवं कला संस्कृति तथा युवा विभाग पटना को उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि बेलसंड विधायक के सतत प्रयास से यह संभव हो सका है. बताते चले कि स्टेडियम के अभाव में जिले के खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसके निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा. इस स्टेडियम का खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




