शिवहर: सदर अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, 95% डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल मैनेजर से स्थिति की जानकारी प्राप्त करते एसडीएम डॉ.अनंत कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिवहर सदर अस्पताल में एसडीएम डॉ. अनंत कुमार के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया. अधिकांश चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले, जबकि पंजीकरण काउंटर सुबह 9 बजे तक बंद रहा. पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Sheohar News: जिला मुख्यालय स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में गुरुवार को नवपदस्थापित एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही सामने आई. निर्धारित समय के बाद भी अधिकांश चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले, जबकि सुबह 8 बजे खुलने वाला पंजीकरण काउंटर सुबह 9 बजे तक बंद पाया गया. एसडीएम के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग में मिली अनियमितता

निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी विभाग में तैनात चार कर्मचारियों में से तीन अनुपस्थित पाए गए. वहीं एक्स-रे विभाग में एक कर्मचारी के स्थान पर उसका नाबालिग पुत्र कार्य करता मिला. एसडीएम ने तत्काल नाबालिग को वहां से हटाने का निर्देश दिया और संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए.

मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को पंजीकरण काउंटर बंद रहने और चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. निरीक्षण में अस्पताल की लगभग 95 प्रतिशत स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित मिली. एसडीएम ने कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में इस प्रकार की अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि आगे भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शिवहर: सदर अस्पताल में 5 बेड का आधुनिक ICU शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन