PHOTOS: भागलपुर में डेंगू मरीजों के बीच शाहनवाज हुसैन, अस्पताल अधीक्षक सही करते दिखे संक्रमितों की मच्छरदानी..

Updated at : 10 Sep 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर में डेंगू मरीजों के बीच शाहनवाज हुसैन, अस्पताल अधीक्षक सही करते दिखे संक्रमितों की मच्छरदानी..

PHOTOS: भागलपुर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं संक्रमितों का हाल जानने के लिए भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन शनिवार को मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल पहुंच गए. शाहनवाज हुसैन ने मरीजों से हाल जाना..

विज्ञापन
undefined

Bhagalpur Dengue News: बिहार के भागलपुर में डेंगू इन दिनों सबसे अधिक रफ्तार से पसरा है. जिले में डेंगू के मरीज बड़ी तादाद में रोज मिल रहे हैं. इस बीच डेंगू मरीजों का हाल जानने पूर्व मंत्री भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन शनिवार को मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल पहुंचे.

undefined

Bhagalpur Dengue News: पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मायागंज अस्पताल में डेंगू मरीजों को देखने पहुंचे तो इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ उदय नारायण सिंह भी उनके साथ थे.

undefined

Bhagalpur Dengue News: मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ उदय नारायण सिंह मरीजों की मच्छरदानी सही करते नजर आये. अधीक्षक मरीजों को बता रहे थे कि मच्छरदानी का सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है, तभी डेंगू से बचाव संभव है.

undefined

Bhagalpur Dengue News: सैयद शाहनवाज हुसैन भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को मायागंज असपताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में डेंगू के मामले में भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित भागलपुर ही है. इसके लिए सबसे ज्यादा नगर विकास विभाग जिम्मेवार है . लेकिन शहर में सफाई व छिड़काव भी सही से नहीं हो रहा है.

undefined

Bhagalpur Dengue News: शाहनवाज हुसैन ने भर्ती मरीजों का हाल जाना. शहर में सफाई व छिड़काव को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी से इस बारे में बात ही गयी है. मायागंज अस्पताल में फर्श पर मरीज का इलाज हो रहा है.

undefined

Bhagalpur Dengue News: बता दें कि भागलपुर में इस महीने 9 दिनों के अंदर ही 230 से अधिक डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं. शनिवार को 33 नए मरीज मिले.

undefined

Bhagalpur Dengue News: भागलपुर जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 350 से अधिक हो चुकी है. इसी महीने एक डेंगू पीड़ित बच्ची की मौत भी हो चुकी है. अधिकतर मरीज गनीचक, बरारी, कुप्पाघाट, तिलकामांझी, भीखनपुर और जवारीपुर क्षेत्र के मिल रहे हैं.

undefined

Bhagalpur Dengue News: भागलपुर के डीएम सुब्रत सेन ने भी हाल में ही मायागंज अस्पताल का निरीक्षण किया था और लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी जताई थी. अब डेंगू से निपटने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा भी डीएम ने शनिवार को की है. फॉगिंग व अन्य दिशा में कई निर्देश भी दिए हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन