डबल मर्डर से सीवान में सनसनी, खेत में मिली दो दोस्तों लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Sep 2021 12:53 PM
सीवान में एक खेत से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. दोनों युवक दोस्त थे. डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. दोनों युवकों के शव गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में बरामद हुई है. गांव के एक खेत में दोनों युवको के शव मिले हैं.
सीवान. सीवान में एक खेत से दो युवकों का शव बरामद हुआ है. दोनों युवक दोस्त थे. डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. दोनों युवकों के शव गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में बरामद हुई है. गांव के एक खेत में दोनों युवको के शव मिले हैं.
दोनों युवकों की पहचान पुरानी किला निवासी शकील आजम के पुत्र शाहिल आज़म और शुक्ला टोली निवासी लाडले के पुत्र शहबल के रूप में हुई है. जैसे ही दोनों युवकों की मौत की सूचना घरवालों के मिली घर में कोहराम मच गया. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक पल्सर बाइक से बुधवार की शाम गोपालगंज के हथुआ गये थे. वापस लौटने के क्रम में इनके साथ गये दोस्त आगे निकल आये, जबकि शाहिल और शहबल रास्ते में ही रुक गये. उसके बाद इन दोनों का कोई पता नहीं चला.
घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज यानी गुरुवार की सुबह सरावे गांव के लोगों ने दो युवकों का शव खेत में पाया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफासिल पुलिस ने दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. उनके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि मारपीट कर इन दोनों को मौत के घाट उतारा गया है. मुफ्फसिल थाना पुलिस इस मामले में साथ गये दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है.
मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि चारो दोस्त किसी को मोबाइल देने हथुआ गये थे, जिसमें से दो दोस्त कल शाम चले आये और इन दोनों का शव आज सुबह खेत से बरामद किया गया है. फिलहाल इन दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










